Wednesday, October 22, 2008

दिवाली नहीं मनाएंगे बिग-बी

मुंबई। अमिताभ बच्च्न इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। अमिताभ ने कहा है कि हम तेजी से विदेशी संस्कृति अपनाते जा रहे हैं और त्योहारों का महत्व भूलते जा रहे हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है दीपावली का त्योहार करीब आ रहा है लेकिन इस साल हमारे घर में यह उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

मेरी मां का देहांत हुए एक साल नहीं हुआ है। हम घर में ही पूजा की रस्म पूरी कर लेंगे।

अमिताभ ने इलाहाबाद में अपने बचपन की दीपावली की याद करते हुए लिखा है कि वह बीते बरस की दीपावली में जलाए गए दीये इकट्ठे कर उन्हें धोते थे और धूप में सुखाते थे।

दीपावली के दिन उनमें रुई की बाती रखी जाती थी और सरसों का तेल डालकर जलाया जाता था।

पास की पान की दुकान से फुलरॉकेट, छोटे पटाखों की लड़ी खरीदी जाती थी, लेकिन यह सब बहुत कम संख्या में खरीदा जाता था।

No comments: